चम्पावत में जिला योजना समिति के निर्वाचन हेतु मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन संपन्न, आज (08 सितम्बर, 2026)से दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां*

चम्पावत

*चम्पावत में जिला योजना समिति के निर्वाचन हेतु मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन संपन्न, आज (08 सितम्बर, 2026)से दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां*

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि जनपद चम्पावत में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्धारित समय-सारणी के अंतर्गत दिनांक 08 सितंबर, 2026 को जिला योजना समिति के निर्वाचन के लिए जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची का परिशिष्ट-1 तथा नगर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची का परिशिष्ट-2 के रूप में आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। जिला योजना समिति के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कार्यालय जिला पंचायत सभागार, चम्पावत में किया गया है। इसके साथ ही, नगर निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट, चम्पावत तथा संबंधित मतदान केंद्रों पर किया गया है।उक्त निर्वाचक नामावली के संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति को कोई दावा या आपत्ति दर्ज करानी हो, तो वे निर्धारित समयावधि के भीतर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, चम्पावत में अपने दावे और आपत्तियां दाखिल कर सकते हैं तथा प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण भी यहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी संबंधित प्रभारियों और मतदाताओं से निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *