*हिमवत्स संस्था ने मनाया नेत्रदान पखवाड़ा, बच्चों को दिखाई आँखों की सुरक्षा पर फिल्म*
*चम्पावत,
हिमवत्स संस्था, चम्पावत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के तहत *नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त – 08 सितंबर 2026)* का आयोजन राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुलेठी में किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से आँखों की सुरक्षा, नेत्रदान के महत्व एवं नेत्रदान की प्रक्रिया से संबंधित शिक्षाप्रद वीडियो दिखाए गए।विद्यालय के प्रधानाचार्य *श्री रूद्र सिंह बोहरा* एवं हिमवत्स संस्था के *श्री पंकज बोहरा* द्वारा विद्यार्थियों को नेत्रदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो लोगों को रोशनी मिल सकती है और यह सबसे बड़ा दान है।इस अवसर पर शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों को भी नेत्रदान के लिए संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया गया। *बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाए रखने और आँखों की नियमित जाँच* के बारे में भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित हिमवत्स संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief ।

