बनबसा सेना छावनी मार्ग के रेलवे अंडरपास से निकाला गया जलभराव, आवागमन हुआ सुचारु*

चम्पावत,

*बनबसा सेना छावनी मार्ग के रेलवे अंडरपास से निकाला गया जलभराव, आवागमन हुआ सुचारु*

*बरसात के दौरान जलभराव वाले अथवा संभावित खतरे वाले स्थानों से आवागमन करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील*बनबसा सेना छावनी को जाने वाले रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या का तहसील प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। अंडरपास में जमा पानी की पूरी तरह निकासी करा दी गई है, जिससे पैदल यात्रियों, दोपहिया वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों की आवाजाही सुचारु हो गई है।तहसीलदार टनकपुर पिंकी आर्या ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक बनबसा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे अंडरपास में जमा पानी की निकासी रेलवे के संबंधित कर्मचारियों के माध्यम से करा दी गई है। जलभराव के कारण सेना छावनी के फैमिली क्वार्टर, केंद्रीय विद्यालय, ईसीएचएस के साथ ही फागपुर एवं सैलानीगोठ की ओर आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। रविवार को अंडरपास से पूरी तरह पानी की निकासी करा दिए जाने के बाद आवागमन सामान्य हो गया है।तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि बरसात के दौरान जलभराव वाले अथवा संभावित खतरे वाले स्थानों से आवागमन करते समय विशेष सावधानी बरतें। अधिक जलभराव अथवा अन्य किसी संभावित खतरे की स्थिति दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *