जिला चिकित्सालय चम्पावत में एक ही दिन में 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली सुविधा*

चम्पावत,

*जिला चिकित्सालय चम्पावत में एक ही दिन में 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली सुविधा*

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जिला चिकित्सालय चम्पावत में मरीजों को समयबद्ध एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के क्रम में एक ही दिन में 55 अल्ट्रासाउंड किए गए।जिला चिकित्सालय की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा के द्वारा मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। डॉ. मल्होत्रा अपने गंभीर रूप से अस्वस्थ पिता के उपचार के लिए दिल्ली स्थित उच्च चिकित्सा केंद्र गई थीं और वापस लौटने के बाद उन्होंने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में अपनी सेवाएं देते हुए 55 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की। इससे जांच के लिए प्रतीक्षारत मरीजों को राहत मिली तथा उन्हें समय पर आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध हुई।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *