मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: चम्पावत के 40 लाभार्थियों को 2.65 लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत *

चम्पावत ,

*मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: चम्पावत के 40 लाभार्थियों को 2.65 लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत *

*मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत के लिए वित्तीय स्वीकृति, जन-कल्याण के लिए 2.65 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर, जरूरतमंदों को मिलेगा सीधा लाभ।*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल्याणकारी एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देशों के क्रम में चम्पावत जनपद के विभिन्न लाभार्थियों हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुल 2,65, 000/- रुपये (दो लाख पैसठ हजार रुपये मात्र) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस स्वीकृत धनराशि को जिलाधिकारी चम्पावत को प्रेषित करते हुए नियमानुसार ससमय वितरण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शासन से प्राप्त इस निर्देश के अनुपालन में पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी है।शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत इस स्वीकृत धनराशि का भुगतान नियमानुसार केवल उन्हीं लाभार्थियों को किया जाएगा जो सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही प्रत्येक लाभार्थी से स्टाम्पयुक्त रसीद एवं अन्य वांछित अभिलेख प्राप्त कर जनपद स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। नियमों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश किसी लाभार्थी को अधिकतम 3 माह के भीतर धनराशि का भुगतान नहीं हो पाता है, तो उस धनराशि का चेक या बैंक ड्राफ्ट आहरण-वितरण अधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के पक्ष में आवश्यक विवरण सहित शासन को वापस लौटा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी अनुदान प्राप्तकर्ताओं को सहायता राशि मिलने की तिथि से 6 माह के भीतर इसका उपयोग निर्धारित प्रयोजन हेतु करना होगा और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को उपयोगिता प्रमाण-पत्र (G.F.R 19-A) प्रेषित किया जाएगा।वितरण प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान से पूर्व अनिवार्य रूप से यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि लाभार्थी को चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष या किसी अन्य मंत्री के विवेकाधीन कोष से ऐसी कोई सहायता प्राप्त न हुई हो। इसके लिए लाभार्थियों से एक स्व-प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा। पात्रता की गहन जांच के साथ-साथ नियमानुसार आवश्यक पहचान पत्र एवं बैंक खाता संख्या प्राप्त करने के उपरांत ही सहायता राशि का हस्तांतरण एकाउंट पेयी चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही, 25,000/- रुपये से अधिक की धनराशि वाले मामलों में शासन द्वारा निर्धारित शपथ पत्र और विवाह से संबंधित प्रकरणों में उचित जांच के बाद ही भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा आम जनमानस की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शासन से प्राप्त 40 लाभार्थियों की सूची और उन्हें आवंटित धनराशि का विवरण जनपद कार्यालय के सूचना पट्ट के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से इस कल्याणकारी राशि का वितरण सुनिश्चित करने और समस्त आवश्यक अभिलेखों को जनपद स्तर पर सुरक्षित रखते हुए उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं।आवेदकों में निम्न लाभार्थियों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष/राहत मद के अंतर्गत राहत राशि स्वीकृत की जा चुकी है। 1. श्री ध्रुव सिंह, ग्राम-भण्डारबोरा, पो० बांकू, चम्पावत2. श्रीमती नन्दा देवी, ग्राम-नाकोट, तह० लोहाघाट, चम्पावत3. श्रीमती गीता देवी, ग्राम-नायकडेड़ा, नायकगोठ, तह० पूर्णागिरी टनकपुर, चम्पावत।4. श्री दिनेश चन्द्र बगौली, ग्राम-फोर्ती, पो० लोहाघाट, चम्पावत।5. श्रीमती सुनीता देवी, धारा ढुंगा, मीना बाजार, लोहाघाट, चम्पावत6. श्रीमती जानकी देवी, ग्राम-बल्सों, पो० चौमेल, चम्पावत।7. श्री प्रकाश सिंह, बन्देला ढेक, पो० कर्णकरायत, चम्पावत।8. श्रीमती सुनीता देवी, बन्देला ढेक, पो० कर्णकरायत, चम्पावत9. श्रीमती गीतांजली जॉन, रेलवे कॉलोनी, टनकपुर, वि०ख० चम्पावत, चम्पावत10. श्रीमती रानी देवी, विष्णुपुरी टनकपुर, वि०ख० चम्पावत, चम्पावत,11. श्रीमती दीपा कलोनी, मोहनपुर टनकपुर, वि०ख० चम्पावत, चम्पावत।12. श्रीमती महेश्वरी देवी, मोहनपुर टनकपुर, वि०ख० चम्पावत, चम्पावत।13. श्रीमती सुनीता देवी, सुनाकुरी, मडलक, चम्पावत।14. श्री दिलीप बिस्वास, निवासी वार्ड नं० 01, बनबसा नगर पंचायत, पो० चन्दनी, चम्पावत15. श्री दिलीप सिंह, ग्राम व पो० चन्दनी, तह० पूर्णागिरी, चम्पावत।16. श्रीमती पार्वती जोशी, ग्राम उंचौली गोठ, पो० टनकपुर, चम्पावत।17. श्री नानक चंद, बमनपुरी, बनबसा, चन्दनी, चम्पावत।18. श्रीमती देवकी चंद, निवासी वार्ड नं०-02, पचपकरिया, पो० चन्दनी, चम्पावत।19. श्रीमती सहीदन खातून, निवासी मनिहारगोठ, पो० टनकपुर, चम्पावत।20. श्रीमती नाजमा खातून, निवासी मनिहारगोठ, टनकपुर, पूर्णागिरी, चम्पावत।21. सुश्री रिजवाना खातून, निवासी-11 मनिहारगोठ, टनकपुर, चम्पावत।22. श्री अली हुसैन, ग्राम मनिहार गोठ, टनकपुर, चम्पावत।23. श्रीमती लक्ष्मी तिवारी, ग्राम छीनीगोठ तल्ली, टनकपुर, पूर्णागिरी, चम्पावत।24. श्रीमती ललिता, निवासी वर्मा कालोनी वार्ड नं०-3, टनकपुर, चम्पावत।25. श्रीमती लक्ष्मी, निवासी सैलानी गोठ, पो० टनकपुर, चम्पावत।26. श्री राजेन्द्र सिंह, निवासी चन्दनी बनबसा, चम्पावत।27. श्री मृदुल कुमार सिसौदिया, बमनपुरी, बनबसा, पो० चन्दनी कैनाल रेंज, चम्पावत।28. श्रीमती नामू देवी, मल्ली छीनी, तह० पूर्णागिरी, चम्पावत।29. श्रीमती ललिता बोहरा, ग्राम व पो० सूना बलाई, लोहाघाट रेंज, चम्पावत।30. श्री कृष्ण सिंह महर, निवासी गैण्डाखाली नं०-3 टनकपुर, चम्पावत।31. मो० नफीस, मनिहारगोठ, पो० टनकपुर, चम्पावत।32. श्रीमती पुष्पा देवी, ग्राम उंचलीगोठ, टनकपुर, चम्पावत।33. श्री मो० आशिफ, निवासी लाल इमली पड़ाव, वार्ड नं०-4 टनकपुर, चम्पावत।34. श्रीमती गोदावरी, निवासी गैण्डाखाली, नं०-1 टनकपुर, चम्पावत।35. श्री बद्री सिंह, बंद कॉलोनी वार्ड नं०-02 पो० टनकपुर, चम्पावत।36. श्रीमती पुष्पा देवी, ग्राम तल्लीछीनी, पो० टनकपुर, चम्पावत।37. कु० रेखा, ग्राम छीनीगोठ, पो० टनकपुर, चम्पावत।38. श्रीमती बिमला देवी, निवासी 68, भजनपुर, बनबसा, चंदनी, चम्पावत।39. श्री वेद प्रकाश, निवासी देवीपुरा बनबसा, पो० चन्दनी, चम्पावत।40. श्री रमेश चन्द्र गहतोड़ी, निवासी छीनीगोठ तल्ली, टनकपुर, चम्पावत शामिल हैं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *