जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज — बागेश्वर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*

बागेश्वर,

*जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज — बागेश्वर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*

:जनगणना-2027 के द्वितीय चरण, अर्थात् जनसंख्या गणना, की तैयारियों के क्रम में जनपद बागेश्वर में चार्ज अधिकारी /अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं तकनीकी सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 21 सितम्बर 2026 को जिला सभागार बागेश्वर में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड से अरविन्द कुमार, सहायक निदेशक एवं बागेश्वर के जिला जनगणना समन्वयक अधिकारी, हेमंत कुमार, तथा मास्टर ट्रेनर शुभम वर्मा, द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनसंख्या गणना की प्रक्रियाओं, कार्यप्रणाली तथा निर्धारित दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्यों को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।जिला सूचना अधिकारी, बागेश्वर।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *