चंपावत ,
*गौरल चौड़ मैदान में ‘मुख्यमंत्री चैंपियनशिप खेल महाकुंभ’ के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ*
जनपद चंपावत स्थित गौरल चौड़ खेल मैदान में ‘मुख्यमंत्री चैंपियनशिप खेल महाकुंभ’ के तहत विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि, चंपावत श्री प्रकाश तिवारी तथा ब्लॉक प्रमुख चंपावत श्रीमती अंचला बोहरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।प्रतियोगिता के प्रथम दिवस विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं खो-खो जैसी खेल स्पर्धाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल महाकुंभ युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। विधानसभा स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ी आगामी सांसद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित बालिकाओं की 60 मीटर दौड़ स्पर्धा में पूजा महर ने प्रथम, आरुषि रैसवाल ने द्वितीय तथा प्रीती जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 600 मीटर दौड़ में पूजा भंडारी ने प्रथम, आरुषि रैसवाल ने द्वितीय तथा पूजा महर ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त लंबी कूद स्पर्धा में सोनी महर प्रथम, प्रीती जोशी द्वितीय एवं लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद स्पर्धा में गरिमा परवाल ने प्रथम, सुहाना ने द्वितीय तथा कामाक्षी जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।कार्यक्रम में खेल विभाग के अधिकारी, खेल प्रेमी, विभागीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Kamal bhandari editor in chief ।

