सेवा-संकल्प अभियान: चंपावत के धूरा नौले में SARA ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, जल एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

चंपावत,

*सेवा-संकल्प अभियान: चंपावत के धूरा नौले में SARA ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, जल एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित हो रहे ‘सेवा-संकल्प अभियान’ के तहत तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के क्रम में मंगलवार को स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता हेतु एक विशेष पहल की गई। इस अवसर पर जनपद चंपावत के विकास खंड चंपावत अंतर्गत ग्राम मुड़यानी स्थित पारंपरिक जल स्रोत ‘धूरा नौले’ पर वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।अभियान के दौरान SARA की टीम और स्थानीय निवासियों द्वारा धूरा नौले तथा उसके आसपास के परिसर में सघन सफाई अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित किया गया। स्वच्छता के साथ ही वहां उपस्थित ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और उनके संवर्धन का महत्व समझाया गया। अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे जल स्रोतों को दूषित होने से बचाएं, प्लास्टिक कचरा मुक्त वातावरण बनाएं तथा कूड़े के सही निस्तारण के लिए केवल कूड़ेदान का ही प्रयोग करें।स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सर्रा द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुड़यानी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री त्रिलोक जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री देवेंद्र मेहरा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, जागरूक ग्रामीण तथा सर्रा की पूरी टीम उपस्थित रही।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *