न्याय पंचायत स्तर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित*
पिथौरागढ़, 25 सितंबर 2026 (सू.वि.)। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद पिथौरागढ़ में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितंबर को न्याय पंचायत सेविला, विकासखंड मुनस्यारी के रा.प्रा.वि. सेविला में शिविर आयोजित किया गया।शिविर में ग्राम प्रधानगण, ग्राम पंचायत सदस्यों तथा रेखीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में 22 लोगों को सुशासन सेवा संवाद एवं सेवा की कहानी कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, वीडियो आदि माध्यमों से सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी गई।इसी क्रम में न्याय पंचायत भट्ट्टीगांव (पं.), विकासखंड बेरीनाग के बारात घर सैनर में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम प्रधानगण, ग्राम पंचायत सदस्यों तथा रेखीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में 26 लोगों को सुशासन सेवा संवाद एवं सेवा की कहानी कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की नीतियों, उनके क्रियान्वयन तथा उपलब्धियों के संबंध में अवगत कराया गया।वहीं न्याय पंचायत धनियाखान, विकासखंड डीडीहाट के युवा भवन हाथीखान में आयोजित शिविर में भी 26 लोगों को सुशासन सेवा संवाद एवं सेवा की कहानी कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार की विभिन्न नीतियों के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य न्याय पंचायत स्तर तक शासन की योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं और उपलब्धियों से अवगत कराना है।
kamal bhandari editor in chief ।

