चम्पावत जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लोहाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 13 अप्रैल 2026 को थाना लोहाघाट पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कस्बा लोहाघाट के मीना बाजार क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान शराब की तस्करी कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पुष्कर सिंह सामंत (पुत्र लक्ष्मण सिंह सावंत), निवासी ग्राम निडिल, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 13 बोतल मैकडवल अंग्रेजी शराब बरामद की है।
अभियुक्त के खिलाफ थाना लोहाघाट में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
- 13 बोतल मैकडवल अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक कुंदन सिंह बोर
- अपर उपनिरीक्षक संजय जोशी
- अपर उपनिरीक्षक लाल सिंह
- कांस्टेबल कुलदीप सिंह
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

