मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: चम्पावत के 45 लाभार्थियों को 6.50 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर*

चम्पावत

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: चम्पावत के 45 लाभार्थियों को 6.50 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर*

*मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत के लिए वित्तीय स्वीकृति, जन-कल्याण के लिए 6.50 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर, जरूरतमंदों को मिलेगा सीधा लाभ।*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल्याणकारी एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देशों के क्रम में चम्पावत जनपद के विभिन्न लाभार्थियों हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुल 6,50,000/- रुपये (छ: लाख पचास हजार रुपये मात्र) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस स्वीकृत धनराशि को जिलाधिकारी चम्पावत को प्रेषित करते हुए नियमानुसार ससमय वितरण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शासन से प्राप्त इस निर्देश के अनुपालन में पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी है।शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत इस स्वीकृत धनराशि का भुगतान नियमानुसार केवल उन्हीं लाभार्थियों को किया जाएगा जो सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही प्रत्येक लाभार्थी से स्टाम्पयुक्त रसीद एवं अन्य वांछित अभिलेख प्राप्त कर जनपद स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। नियमों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश किसी लाभार्थी को अधिकतम 3 माह के भीतर धनराशि का भुगतान नहीं हो पाता है, तो उस धनराशि का चेक या बैंक ड्राफ्ट आहरण-वितरण अधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के पक्ष में आवश्यक विवरण सहित शासन को वापस लौटा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी अनुदान प्राप्तकर्ताओं को सहायता राशि मिलने की तिथि से 6 माह के भीतर इसका उपयोग निर्धारित प्रयोजन हेतु करना होगा और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को उपयोगिता प्रमाण-पत्र (G.F.R 19-A) प्रेषित किया जाएगा।वितरण प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान से पूर्व अनिवार्य रूप से यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि लाभार्थी को चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष या किसी अन्य मंत्री के विवेकाधीन कोष से ऐसी कोई सहायता प्राप्त न हुई हो। इसके लिए लाभार्थियों से एक स्व-प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा। पात्रता की गहन जांच के साथ-साथ नियमानुसार आवश्यक पहचान पत्र एवं बैंक खाता संख्या प्राप्त करने के उपरांत ही सहायता राशि का हस्तांतरण एकाउंट पेयी चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही, 25,000/- रुपये से अधिक की धनराशि वाले मामलों में शासन द्वारा निर्धारित शपथ पत्र और विवाह से संबंधित प्रकरणों में उचित जांच के बाद ही भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा आम जनमानस की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शासन से प्राप्त 45 लाभार्थियों की सूची और उन्हें आवंटित धनराशि का विवरण जनपद कार्यालय के सूचना पट्ट के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से इस कल्याणकारी राशि का वितरण सुनिश्चित करने और समस्त आवश्यक अभिलेखों को जनपद स्तर पर सुरक्षित रखते हुए उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं।आवेदकों में निम्न लाभार्थियों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष/राहत मद के अंतर्गत राहत राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इनमें श्री पिंटू देव, श्रीमती सरस्वती देवी, श्रीमती कलावती देवी, श्री महेश सिंह, श्री ललित सिंह, श्री शंकर, श्री मनोज सिंह, श्री खीमा नन्द कलौनी, श्री अजय कुमार सक्सेना, श्रीमती सद्दीकन खातून, श्रीमती चंद्रा देवी, श्रीमती ममता रस्तोगी, श्री समीर हुसैन, श्रीमती मीना देवी, श्री अमनदीप सिंह, श्रीमती पूनम पाल, श्री प्रताप सिंह, श्रीमती सीता देवी, श्रीमती राधा देवी, श्री सुरेश कुमार, श्रीमती ललिता देवी बोरा, श्री मुकेश गुप्ता, श्रीमती उषा देवी, श्री हरि ओम, श्रीमती धरमवती, श्री प्रकाश चंद्र खरकवाल, श्री सियाराम गंगवार, श्री शमशुल हसन, श्रीमती विमला, श्री मेवाराम, श्रीमती सविता देवी, श्री बंटी सिंह, श्री जगदीश चंद्र तिवारी, श्री मोहनचंद कलौनी, श्री वीरेंद्र, श्रीमती माया बिष्ट, श्रीमती जानकी देवी, श्री महेश चंद्र, श्रीमती रेखा भट्ट, श्रीमती सावित्री देवी, श्री नत्थूलाल, श्री भुवन चन्द्र भट्ट, श्री नानक चंद तथा श्रीमती केशवी देवी शामिल हैं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *