*जनपद चम्पावत*
🚨*सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही पैनी नजर**श्रीमती रेखा यादव (IPS), पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चम्पावत पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।📍दिनांक 19.08.2026 को थाना बनबसा पुलिस द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र एवं प्रमुख आवागमन स्थलों पर *सघन चेकिंग अभियान* चलाया गया।🔎अभियान के दौरान सीमा क्षेत्र से आने-जाने वाले *वाहनों, पैदल यात्रियों एवं उनके सामान की गहन जांच* की गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्यवाही की गई।🚔सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, संदिग्ध आवागमन एवं अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है।🛡चम्पावत पुलिस की प्राथमिकता—भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना तथा आमजन एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।🇮 सीमा सुरक्षित, जनमानस सुरक्षित।🚔 चम्पावत पुलिस—आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय दिनांक-19.08.2026
kamal bhandari editor in chief ।

