📍 *जनपद चम्पावत* 🔍 *ऑपरेशन प्रहार*:- *हर सुराग का पीछा, हर पल की तलाश… चम्पावत पुलिस ने गुमशुदा महिला व मासूम पुत्री को सकुशल किया बरामद।
* दिनांक 03.07.2026 को शिकायतकर्ता नरेश सिंह बोहरा द्वारा अपनी पत्नी एवं ढाई वर्षीय पुत्री के 02.07.2026 से बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में थाना पाटी में तहरीर दी गई, जिस पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई। *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन एवं *श्री देवेंद्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत* के पर्यवेक्षण में *थाना पाटी पुलिस* द्वारा गुमशुदा महिला एवं मासूम बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।🔹पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन, पतारसी-सुरागरसी, CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण, संदिग्ध मोबाइल नंबरों की CDR का परीक्षण, स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा तकनीकी संसाधनों एवं सर्विलांस की सहायता से लगातार प्रयास किए। हर छोटे-बड़े सुराग को गंभीरता से लेते हुए टीम ने निरंतर अभियान जारी रखा।🔹लगातार अथक प्रयासों और प्रभावी पुलिस कार्यवाही के परिणामस्वरूप दिनांक 18.07.2026 को गुमशुदा महिला एवं उसकी ढाई वर्षीय पुत्री को जनपद रुद्रप्रयाग से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।➡️परिजनों ने चम्पावत पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली, त्वरित कार्रवाई, मानवीय दृष्टिकोण एवं अथक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावत दिनांक : 19.07.2026
kamal bhandari editor in chief ।

