सिप्टी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, मानसून में पशुओं के रखरखाव की दी जानकारी ।

चम्पावत

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशानुसार राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी द्वारा चंपावत ब्लॉक के ग्राम पाली में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को उनके घर के समीप ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और उन्नत पशुपालन की जानकारियां उपलब्ध कराना रहा।शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि इस दौरान उपस्थित पशुपालकों को आधुनिक व उन्नत पशुपालन के गुर सिखाए गए। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया ताकि ग्रामीण इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मानसून के इस मौसम में पशुओं की देखभाल कैसे की जाए और इस अवधि में फैलने वाले विभिन्न रोगों व उनकी रोकथाम के लिए क्या-क्या एहतियात बरते जाने जरूरी हैं।इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ पशुओं का मौके पर ही उपचार भी किया गया। शिविर के दौरान कुल 37 बीमार पशुओं का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त, बकरियों को मौसमी बीमारियों व परजीवियों से सुरक्षित रखने के लिए 30 बकरियों को दवा पिलाई गई (दवापान) और 40 बकरियों को दवा से स्नान (दवास्नान) कराया गया। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा बठला, पशुधन प्रसार अधिकारी श्री राहुल दरियाल और वैक्सीनेटर श्रीमती रेखा पाण्डे ने प्रतिभाग किया।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *