राजकीय नर्सिंग कॉलेज चम्पावत में “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” संकल्प अभियान आयोजित*

चम्पावत,

*राजकीय नर्सिंग कॉलेज चम्पावत में “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” संकल्प अभियान आयोजित*

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का युवाओं ने देखा सीधा प्रसारण, नशा मुक्त भारत के निर्माण का लिया संकल्प*’माई भारत’ (MY Bharat) चम्पावत के तत्वावधान में रविवार को राजकीय नर्सिंग कॉलेज, चम्पावत में “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम वर्चुअल संबोधन का सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण देखा तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री के संबोधन से पूर्व नशा मुक्ति की शपथ के साथ हुआ। राजकीय नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रश्मि रावत ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर उप निदेशक श्री शैलेश भट्ट ने युवाओं को ‘माई भारत’ पोर्टल के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकारों एवं नशा मुक्ति जैसे जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा और सहभागिता विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन के उपरांत छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति एवं “विकसित भारत @2047” विषय पर अपने विचार साझा किए। उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को उप निदेशक श्री शैलेश भट्ट द्वारा सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संदेश—”युवा देश की असली ताकत हैं। यदि युवा शक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर नशे से दूर रहे, तो विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।”—को युवाओं ने आत्मसात करते हुए समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री जसवंत सिंह, श्री मोहम्मद शहजाद, कॉलेज के प्राध्यापकगण, स्वास्थ्य विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि, ‘माई भारत’ के स्वयंसेवी तथा बड़ी संख्या में नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *