नशा मुक्त भारत अभियान के 6 वर्ष पूरे होने पर 18 अगस्त 2026 को आयोजित होगा राज्यव्यापी शपथ ग्रहण कार्यक्रम*

चंपावत ,

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के सफल 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 18 अगस्त 2026 को राज्यभर में नशा मुक्ति के लिए “राष्ट्रीय शपथ ग्रहण कार्यक्रम” (National Pledge Against Drug Abuse) का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं और छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्ति का संकल्प दिलाना है।जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आर एस सामंत ने बताया कि इस कार्यक्रम के व्यापक आयोजन के तहत जनपद चम्पावत सहित राज्य के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, शासकीय कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर नशा विरोधी शपथ ली जाएगी। जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी और समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शपथ ग्रहण कराने का निर्देश दिया गया है। इसी प्रकार, राजकीय महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और अन्य शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों, निदेशकों एवं रजिस्ट्रार को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे संस्थान में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़ें।अभियान को और अधिक सुलभ और व्यापक बनाने के लिए ऑनलाइन शपथ ग्रहण की सुविधा भी दी गई है, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राएं, युवा और शासकीय कर्मी दिए गए QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन शपथ ले सकते हैं। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स और वीडियो रिकॉर्डिंग मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम का सफल और प्रभावपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *