चंपावत पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री, हुआ जोरदार स्वागत

चम्पावत।
दर्जा राज्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जनपद चम्पावत पहुंचने पर मुकेश महराना का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने मुकेश महराना को मंत्री पद की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मुकेश महराना ने भी जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में जनता के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर उनके साथ आए अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी जिलाधिकारी से मुलाकात की और जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान स्वागत करने पहुंचे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और नव नियुक्त मंत्री के प्रति समर्थन भी व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *