चम्पावत-तामली मोटर मार्ग पर हुई स्कूटी-डम्पर दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 25 जुलाई तक साक्ष्य और बयान दर्ज कराने की अपील ।

चंपावत

*चम्पावत-तामली मोटर मार्ग पर हुई स्कूटी-डम्पर दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 25 जुलाई तक साक्ष्य और बयान दर्ज कराने की अपील ।

*तहसील चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत-मंच-तामली मोटर मार्ग पर घटकू मंदिर के पास बीते दिनों हुई सड़क दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि गत 11 जुलाई 2026 को पूर्वाहन लगभग 11:30 बजे उक्त मार्ग पर एक स्कूटी (वाहन संख्या UK 04D 4097) और डम्पर (वाहन संख्या UK 03 CA 3277) के बीच टक्कर हो गई थी, जिसमें स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी।इस सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी चम्पावत विपिन चंद्र पंत द्वारा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की मजिस्ट्रेट जांच प्रारम्भ कर दी गई है। जांच को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न पक्षों और चश्मदीदों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी चम्पावत विपिन चंद्र पंत ने कहा कि दिनांक 11 जुलाई 2026 को हुई इस दुर्घटना के सम्बन्ध में यदि कोई भी व्यक्ति या विभाग अपने कोई साक्ष्य, बयान अथवा संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह आगामी 25 जुलाई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस को उप जिलाधिकारी न्यायालय अथवा कार्यालय उप जिलाधिकारी चम्पावत में उपस्थित हो सकता है। कोई भी हितधारक निर्धारित तिथि तक प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे के बीच उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करा सकता है अथवा दस्तावेजी साक्ष्य सौंप सकता है, ताकि जांच को समयबद्ध तरीके से तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जा सके।

kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *