*जनपद चम्पावत*
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* के निर्देशन में दिनांक 24.07.2026 को *श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण क्षेत्राधिकारी चम्पावत* के पर्यवक्षण में *फायर स्टेशन प्रभारी श्री अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में *फायर स्टेशन लोहाघाट* द्वारा *ग्राम बिचई, बनबसा* में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन की विधि का प्रदर्शन करते हुए आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया गया।इसके अतिरिक्त, घरेलू उपयोग में आने वाले एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, गैस रिसाव की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों तथा सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए। उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।🚒 अग्निशमन एवं आपात सेवा, चम्पावतजन-जागरूकता ही अग्नि सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 25.07.2026
Kamal Bhandari editor in chief ।

