केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु जनकल्याण शिविरों का होगा आयोजन

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु जनकल्याण शिविरों का होगा आयोजन

भारत सरकार एवं उत्तराखंड राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से जनपद चम्पावत में 17 से 20 जून 2026 तक जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि इन शिविरों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद्, चम्पावत सभागार में व्यापक जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद्, चम्पावत की मा० अध्यक्षा श्रीमती प्रेमा पाण्डेय द्वारा की गई। शिविर में एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गयीं एवं पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *