चंपावत
*पशुपालन और डेयरी फार्मिंग से आत्मनिर्भर बनेंगे ग्रामीण युवा; रौशाल और नरसिंहडाडा में आरसेठी का विशेष प्रशिक्षण शिविर*
आरसेठी (RSETI) संस्थान द्वारा ग्रामीण युवाओं और किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए तथा क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो अलग-अलग स्थानों पर 12 दिवसीय पशुपालन एवं डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाड़ी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पहला 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लोहाघाट के रौशाल में शुरू हो चुका है, जो दिनांक 18 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में दूसरा 12 दिवसीय पशुपालन एवं डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम चम्पावत के नरसिंहडाडा में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत दिनांक 20 जुलाई 2026 से होगी और यह 31 जुलाई 2026 तक चलेगा।निदेशक ने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को उन्नत पशुपालन और डेयरी फार्मिंग की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है, ताकि वे इसे एक सफल व्यवसाय के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें। संस्थान द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को पशुओं की देखरेख, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के तरीकों और डेयरी व्यवसाय के प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दी जाएंगी।
kamal bhandari editor in chief ।

