मा0 मुख्यमंत्री के ग्रामीण विकास विजन को बल: लोहाघाट में कृषि, उद्योग व RBI अधिकारियों ने महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी*

चम्पावत

*लोहाघाट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हरेश्वर महादेव FPO की संवर्धन एवं कन्वर्जेंस बैठक आयोजित*प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड’ और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के दूरदर्शी विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत विकास खंड लोहाघाट में परियोजना निदेशक अजय सिंह की अध्यक्षता में तथा सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी के दिशा-निर्देशन में गठित ‘हरेश्वर महादेव FPO’ की अंतर-विभागीय कन्वर्जेंस बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।बैठक के दौरान मा0 मुख्यमंत्री के उस विजन को प्रमुखता से रेखांकित किया गया, जिसमें राज्य की मातृशक्ति को ‘लखपति दीदी’ बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और स्थानीय स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। FPO की प्रतिनिधि महिलाओं द्वारा वर्तमान में संचालित आजीविका गतिविधियों और भावी कार्ययोजनाओं का खाका प्रस्तुत किया गया। महिला समूहों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार दिलाने के उद्देश्य से विभिन्न रेखीय विभागों का समन्वय स्थापित किया गया। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, रेशम, उद्यान, सहकारिता, उद्योग विभाग एवं भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अधिकारियों ने भाग लेकर महिला कृषकों को आधुनिक कृषि, पशुधन संवर्धन, प्रसंस्करण तकनीकों और वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।बैठक में जिला तकनीकी विशेषज्ञ (DTE), क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक (RFC) प्रतिनिधि, आजीविका कोऑर्डिनेटर, लोहाघाट, बारकोट एवं पाटी के ब्लॉक मिशन मैनेजर (BMM) तथा NRLM की पूरी टीम उपस्थित रही।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *