मूसलाधार बारिश में भी मुस्तैद चम्पावत पुलिस, आमजन की सुरक्षा के लिए सड़कों से संवेदनशील क्षेत्रों तक कड़ी निगरानी*🚔

📍 *जनपद चम्पावत*🚔

*मूसलाधार बारिश में भी मुस्तैद चम्पावत पुलिस, आमजन की सुरक्षा के लिए सड़कों से संवेदनशील क्षेत्रों तक कड़ी निगरानी*🚔

*आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता—संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी, यात्रियों को सुरक्षित मार्ग की जानकारी एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता हेतु पुलिस बल तैनात*🔹जनपद चम्पावत में लगातार हो रही *भारी वर्षा एवं खराब मौसम* के दृष्टिगत श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत के निर्देशन में चम्पावत पुलिस द्वारा जनपदभर में अतिरिक्त सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।📌 पुलिस बल द्वारा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों, जलभराव एवं सड़क पर पानी आने वाले स्थानों, नदी-नालों एवं गधेरों के आसपास तथा प्रमुख आवागमन मार्गों पर लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है।📌बारिश के कारण प्रभावित अथवा बाधित होने वाले मार्गों पर पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ आने-जाने वाले यात्रियों एवं वाहन चालकों को सुरक्षित मार्ग की जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।📌नदी-नालों एवं तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते रोका जा सके। मौसम की स्थिति के अनुसार आवश्यकतानुसार पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार रखा गया है।➡️ चम्पावत पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों, यात्रियों एवं वाहन चालकों से लगातार अपील की जा रही है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों/गधेरों एवं जलभराव वाले स्थानों के पास न जाएं तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।⚠️ *सावधानी ही सुरक्षा है*।🌧️ मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में घबराएं नहीं।🚨 *किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क करें*।🛡️ *चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता*। 👮♀️🚔मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनांक – 07.09.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *