06 मई को चंपावत दौरे पर रहेंगे मंत्री राम सिंह कैड़ा, जनसम्पर्क कार्यक्रम तय

चंपावत:
उत्तराखण्ड सरकार में शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा 06 मई 2026 (बुधवार) को चंपावत जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क कार्यक्रम प्रस्तावित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री प्रातः 10:00 बजे धारी से प्रस्थान कर 10:45 बजे पोखराड़ पहुंचेंगे। इसके बाद 11:00 बजे पोखराड़ से रवाना होकर 12:30 बजे पजैना होलीगांव पहुंचेंगे। दोपहर 1:00 बजे पजैना होलीगांव से प्रस्थान कर 1:30 बजे हतारिया पहुंचने का कार्यक्रम है।

आगे 2:00 बजे हतारिया से निकलकर 3:30 बजे भिंगराड़ा पहुंचेंगे और फिर 4:00 बजे भिंगराड़ा से प्रस्थान कर 5:30 बजे चंपावत पहुंचेंगे, जहां वे गौरल गोल्ज्यू महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

दौरे के दौरान मंत्री विभिन्न स्थानों पर जनसम्पर्क करेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। रात्रि विश्राम चंपावत स्थित राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस) में निर्धारित है।

प्रशासन के अनुसार, आगे के भ्रमण कार्यक्रम की सूचना पृथक से जारी की जाएगी। मंत्री के साथ समीक्षा अधिकारी श्री कैलाश चन्द्र तिवारी भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *