बारिश में बरतें सतर्कता, सुरक्षित रहें — चम्पावत पुलिस की जनहित अपील*

*जनपद चम्पावत*

जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत चम्पावत पुलिस द्वारा आमजन से विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की गई है। वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने तथा विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि *तेज बहाव वाली नदियों, नालों एवं जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाएँ तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें*। विशेष रूप से बच्चों को ऐसे संवेदनशील स्थानों से दूर रखें और बरसात के दौरान यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।पुलिस ने नागरिकों से *मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना* देने की अपील की है।*सतर्क रहें सुरक्षित रहें • सावधानी ही बचाव है**चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता*मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 14.08.2026

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *