जनगणना में गलती की गुंजाइश नहीं! डीएम आशीष भटगांई ने प्रशिक्षण का किया निरीक्षण,

जनगणना में गलती की गुंजाइश नहीं! डीएम आशीष भटगांई ने प्रशिक्षण का किया निरीक्षण,

प्रगणकों को दिए सख्त निर्देशपिथौरागढ़। जनगणना के द्वितीय चरण को शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्मिकों को जनगणना की प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं और निर्धारित दिशा-निर्देशों को गंभीरता से समझने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, संसाधनों के उचित वितरण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।डीएम ने सभी कार्मिकों से प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंकाओं का समाधान करने और वास्तविक कार्य के दौरान पूरी जिम्मेदारी, सावधानी एवं आपसी समन्वय के साथ दायित्व निभाने को कहा, ताकि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित और व्यवस्थित ढंग से पूरा हो सके।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार विजय गोस्वामी, प्रधानाचार्य बहादुर सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *