चम्पावत
*पंचायत भवन बस्तिया में सामग्री वितरण शिविर का आयोजन, 431 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मिलीं 1574 किट*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को न्याय पंचायत मोहनपुर के अंतर्गत ग्राम बस्तिया में एक विशेष सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत भवन बस्तिया में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण हेतु सामग्री का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।आयोजित शिविर में बोर्ड के कुल 431 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। इस दौरान श्रमिकों एवं उनके परिवारों के जीवन स्तर में सुधार तथा बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 1574 किट वितरित की गईं, जिनमें 712 शिक्षण किट, 431 पोषण किट और 431 स्वच्छता किट शामिल रहीं। शिविर के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार एवं बोर्ड द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार श्रमिकों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य और बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय ग्रामीणों एवं पंजीकृत श्रमिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।
kamal bhandari editor in chief.

