*डाइट में साल के कौशलम् प्रशिक्षण का अंतिम चक्र शुरू, अब तक 300 शिक्षक हुए प्रशिक्षित*
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में इस वर्ष के कौशलम प्रशिक्षण का तीन दिवसीय अंतिम चक्र प्रारम्भ हो गया। अंतिम फेरे में कक्षा 12 के 55 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष वर्मा ने कौशलम कार्यक्रम को बच्चों हेतु व्यवसायोन्मुखी एवं रोजगारोन्मुखी भविष्य के प्रति तैयार करने हेतु बेहतरीन माध्यम बताया। जिला कौशलम् समन्वयक डॉ. कमल गहतोड़ी के अनुसार जनपद में कौशलम् पाठयचर्या के तहत अब तक कक्षा 9 और 10 में 190 और कक्षा 11 और 12 में 110 शिक्षकों को इस वर्ष प्रशिक्षित किया जा चुका है। जनपद स्तरीय शिक्षकों के उपरांत संबंधित शिक्षक विद्यालयों में कक्षा 9 में समस्या समाधान, कक्षा 10 में कैरियर एक्सप्लोरेशन, कक्षा 11 में प्रोजेक्ट प्रोटोटाइप निर्माण तथा कक्षा 12 में व्यवसाय के बाजार विपणन संबंधी विधाओं पर विद्यार्थियों में उद्यमशील मानसिकता विकसित करने में सहायता करेंगे। उद्यम फाउंडेशन की जनपद ऑब्जर्वर सुश्री नैना ने प्रतिभागियों को कौशल सारथी चैटबॉट में पंजीकरण एवं विद्यालयों में कौशलम् कार्यक्रम के संचालन संबंधी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर खीम सिंह बोहरा, नीरज जोशी, डॉ ललित मोहन एवं देवेंद्र पुनेठा ने प्रतिभागी शिक्षकों को 21वीं सदी के कौशल, ग्रिट, पाठ्यचर्या के अंतर्गत विभिन्न पड़ाव, प्रोटोटाइप निर्माण एवं उन्हें बाजार से जोड़ने आदि संबंधी विभिन्न विधाओं पर बेहतरीन प्रस्तुतीकरण दिए। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी, मनोज भाकुनी, डॉ लक्ष्मी शंकर यादव आदि उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief.

