जिलाधिकारी ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ का निरीक्षण*

पिथौरागढ़,

जिलाधिकारी ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ का निरीक्षण*

*क्लासेज शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं दुरुस्त करने के दिए निर्देश*स्व0 जगजीवन राम राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र से पूर्व की व्यवस्थाओं का आज जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कक्षाएं प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, शेष कार्यों को शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ कतई समझौता न हो, बल्कि सभी कार्यों में उच्च गुणवत्ता रखी जाए।इस दौरान जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी, क्लासरूम, लैब, हॉस्टल, मैस आदि के कार्यों को देखा तथा सभी कार्यों को क्लासेज शुरू होने से पहले ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित को कहा कि क्लासेज शुरू होने से पहले सभी प्रकार की इलेक्ट्रिसिटी एवं फायर ऑडिट के कार्यों को कर लिया जाए तथा सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यक जलापूर्ति एवं नेटवर्क कनेक्टिविटी आदि के लिए सभी आवश्यक कार्यों को भी पूर्ण कर लिया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि क्लासेज के लिए आवश्यक फैकल्टी आदि की भी समुचित व्यवस्था कर ली जाए तथा फैकल्टी के आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं की दिशा में भी सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ एके सिंह ने बताया कि आगामी अक्तूबर माह में प्रथम बैच की कक्षाएं संचालित कर दी जाएगी। गौरतलब है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल द्वारा हाल ही में 50 सीटों की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि क्लासेज को शुरू करने हेतु सभी आवश्यक प्रक्रियाएं युद्ध स्तर पर पूर्ण की जा रही हैं।इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा, अधिशाषी अभियंता सीएनडीएस हरीश प्रकाश सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *