जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार के दोताला कक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कक्षों एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोषागार में सुरक्षित रखे स्टांप, बहुमूल्य वस्तुओं एवं परीक्षा संबंधी सामग्री का बारीकी से निरीक्षण किया। मुख्य कोषाधिकारी दीपक जोशी ने कोषागार में सुरक्षित विभिन्न वस्तुओं, स्टांप एवं अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों का संपूर्ण विवरण जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अभिलेखों, दस्तावेजों एवं स्टांप आदि की गणना कर उनका सत्यापन किया। उन्होंने कोषागार में सुरक्षा एवं अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोषागार में रखी सभी बहुमूल्य वस्तुओं, स्टांप एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा, रखरखाव एवं अभिलेखीय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान कोषागार के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kajal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *