चम्पावत,
*जिलाधिकारी ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की*
*विभागीय शिविरों में आमजन को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी**सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम आपसी समन्वय से आयोजित करने के निर्देश*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बुधवार को जिला सभागार, चम्पावत में 9 नवंबर को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर संबंधित विभाग शिविर लगाकर आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों में योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ, पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया समझाई जाए, ताकि पात्र लोग संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकें।बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा समय से तय करने तथा आपसी समन्वय से उनका संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने स्तर की तैयारियां समय से पूरी करें और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तिकीर्ति तिवारी, जल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक स्वरूप, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आर. पी. डोभाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता और यूयूएसडीए के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित आर्या सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief.

