दो दिवसीय कीवी महोत्सव का समापन, किसानों और उद्यान विभाग के तकनीकी कार्मिकों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण*

*दो दिवसीय कीवी महोत्सव का समापन, किसानों और उद्यान विभाग के तकनीकी कार्मिकों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण*

*‘कीवी मैन’ भवान सिंह कोरंगा ने खेत में सिखाईं पौधों की देखभाल और उत्पादन की तकनीकें*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने की पहल के क्रम में, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में उद्यान विभाग ने 03 और 04 नवम्बर को दो दिवसीय कीवी महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव का समापन बुधवार को गिरी एप्पल एवं कीवी फार्म में व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ हुआ।महोत्सव के दूसरे दिन प्रातः 7 से 10 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में बागेश्वर जनपद के प्रगतिशील कीवी उत्पादक और ‘कीवी मैन’ के नाम से जाने जाने वाले श्री भवान सिंह कोरंगा ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में किसानों और उद्यान विभाग के तकनीकी कार्मिकों को कीवी उत्पादन की आधुनिक तकनीकें सिखाईं।श्री भवान सिंह कोरंगा ने खेत में पौधों पर प्रदर्शन कर समझाया कि बेलों की कटाई-छंटाई और देखभाल कैसे करें। उन्होंने पौधों को उचित पोषण देने, रोगों और कीटों से बचाव, फलों की तुड़ाई तथा तुड़ाई के बाद उनके रखरखाव की जानकारी भी दी। प्रशिक्षण में कीवी की खेती कर रहे प्रगतिशील किसानों के साथ इसे अपनाने के इच्छुक किसानों ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रशिक्षक ने किसानों के सवालों के जवाब दिए।जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि खेत में प्रशिक्षण देने का उद्देश्य किसानों को ऐसी तकनीकें सिखाना है, जिन्हें वे अपने बगीचों में अपना सकें। उन्होंने कहा कि पौधों की सही देखभाल और वैज्ञानिक विधियों के उपयोग से किसान उत्पादन और फल की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं, जिससे उनकी आय बढ़ने की संभावना है।समापन पर जिला उद्यान अधिकारी ने मुख्य प्रशिक्षक श्री भवान सिंह कोरंगा, किसानों और उद्यान विभाग के तकनीकी कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *