चम्पावत,
*मा. मुख्यमंत्री के आदर्श चम्पावत के संकल्प की दिशा में सड़क संपर्क विस्तार को मिली गति*
*सांगो–घिंगारूकोट मोटर मार्ग के बासबस्वाड़ी तक विस्तार हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति**मार्ग के विस्तार से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा, आवश्यक सेवाओं तक पहुंच होगी बेहतर: जिलाधिकारी*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के संकल्प के अनुरूप जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून ने सांगो–घिंगारूकोट मोटर मार्ग के बासबस्वाड़ी तक विस्तार हेतु लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट के पक्ष में 2.60 हेक्टेयर वन भूमि के हस्तांतरण की शर्तों के अधीन सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मार्ग के विस्तार से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक उनकी पहुंच बेहतर होगी। किसानों को कृषि एवं उद्यान उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क स्थानीय आजीविका और विकास गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहायक है।प्रस्तावित मार्ग विस्तार के लिए चम्पावत वन प्रभाग के अंतर्गत स्वीकृत वन भूमि में 0.90 हेक्टेयर आरक्षित वन, 1.315 हेक्टेयर राजस्व वन तथा 0.385 हेक्टेयर ग्राम वन भूमि शामिल है। सैद्धांतिक स्वीकृति की निर्धारित शर्तों का अनुपालन एवं अंतिम स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत परियोजना की आगामी कार्रवाई की जाएगी।निर्माण के दौरान निकलने वाली अतिरिक्त मिट्टी एवं मलबे का निस्तारण निर्धारित स्थलों पर ही किया जाएगा। पहाड़ी ढलानों पर मलबा डालने की अनुमति नहीं होगी। इस प्रकार सड़क संपर्क के विस्तार के साथ पर्यावरणीय सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
kamal bhandari editor in chief.

