जनपद चम्पावत।
*श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत* के आदेशानुसार तथा *श्रीमती निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी महोदय टनकपुर* के पर्यवेक्षण में दिनांक 24.08.2026 को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र मे *N.K. बचकोटी प्रभारी एएचटीयू बनबसा* के नेतृत्व मे *एएचटीयू ऊधम सिंह नगर, एसएसबी एवं नेपाल राष्ट्र में कार्यरत एनजीओ* के साथ संयुक्त चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान *भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल अपराधों की रोकथाम* के उद्देश्य से आमजन एवं सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को जागरूक किया गया। *लोगों को बाल श्रम, बाल शिक्षा, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर अपराध तथा महिलाओं से संबंधित अपराधों* के प्रति सजग रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।📞 *आपातकालीन सहायता नंबर*1-चाइल्ड हेल्पलाइन: 10982-पुलिस आपातकालीन सेवा: 1123-एम्बुलेंस: 1084-साइबर हेल्पलाइन: 1930*अपील*:*मानव तस्करी एवं बाल अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें। आपकी सजगता किसी बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर सकती है*।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक 25/08/2026
kamal bhandari editor in chief ।

