पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के प्रकरण प्राथमिकता से निस्तारित करें: जिलाधिकारी*

बागेश्वर,

*पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के प्रकरण प्राथमिकता से निस्तारित करें: जिलाधिकारी*

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक कल्याण परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पिछली बैठक में उठाए गए बिंदुओं पर हुई कार्रवाई की समीक्षा के साथ ही पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मांग आधारित निर्माण कार्यों के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जिला योजना में शामिल कराए जाएं, जबकि व्यक्तिगत प्रकरणों को अपर जिलाधिकारी अथवा उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जा सके।जिलाधिकारी ने द्वारसौं में सिंचाई गूल की मरम्मत के लिए लघु सिंचाई विभाग को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा ग्राम बूंगा में सड़क से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई को एक सप्ताह के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए।उन्होंने नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट से वंचित स्थानों को चिह्नित कर अधिशासी अधिकारी एवं उरेडा को समन्वय से प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। साथ ही सभी सड़क निर्माणदायी विभागों को 15 अक्टूबर तक जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, सभी उपजिलाधिकारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *