“देर रात स्वास्थ्य विभाग में बड़ा उलटफेर: चम्पावत को मिले 12 नए डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार!”

कई विशेषज्ञों की हुई तैनाती

चम्पावत। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस तबादला सूची में जनपद चम्पावत को बड़ी राहत मिली है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में 12 नए डॉक्टरों की तैनाती की गई है, जिनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट और वरिष्ठ चिकित्सक शामिल हैं। वहीं चम्पावत से भी छह डॉक्टरों का अन्य जनपदों में स्थानांतरण किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जारी तबादला आदेशों के तहत जनपद चम्पावत को कुल 12 नए डॉक्टर मिले हैं। टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता जोशी, डॉ. निशारानी, एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. विजय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सतवंत कौर, डॉ. ममता सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार कन्याल तथा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. यदुराज भट्ट की तैनाती की गई है।

वहीं जिला चिकित्सालय चम्पावत में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय जोशी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता, पैथोलॉजिस्ट डॉ. ममता पांगती, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनुजा सिंह तथा डॉ. सोनाली मंडल को नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, चम्पावत से छह डॉक्टरों का अन्य जनपदों में तबादला किया गया है।

इनमें सर्जन डॉ. हिमांशु पाण्डेय, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. वेंकटेश द्विवेदी, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र जोशी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. इंद्रजीत पांडे और डॉ. मंजीत सिंह शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के इस बड़े फेरबदल से चम्पावत और टनकपुर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से मरीजों को अब इलाज के लिए दूसरे जिलों की दौड़ कम लगानी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *