राजकीय इंटर कॉलेज भिंगराड़ा के होनहार विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

राजकीय इंटर कॉलेज भिंगराड़ा के होनहार विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

विज्ञान संगोष्ठी में मनीषा जोशी ने हासिल किया द्वितीय स्थान, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में विद्यालय की टीम रही प्रथम भिंगराड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज भिंगराड़ा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और मेहनत के बल पर विद्यालय का नाम जिला स्तर पर रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।विज्ञान संगोष्ठी 2026 में विद्यालय की कक्षा 10 की होनहार छात्रा मनीषा जोशी ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मनीषा का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।वहीं पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में भी राजकीय इंटर कॉलेज भिंगराड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की। कक्षा 8 के विद्यार्थी नरेश, दिव्यांशु और मानसी ने अपनी ज्ञान, तर्कशक्ति एवं वैज्ञानिक समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस शानदार उपलब्धि के साथ विद्यालय की टीम का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धियां उनकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम हैं। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने न केवल अपने माता-पिता और गुरुजनों का मान बढ़ाया है, बल्कि राजकीय इंटर कॉलेज भिंगराड़ा का नाम भी गौरवान्वित किया है।विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

kamal bhandar editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *