चंपावत
उत्तराखंड के मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुक्रम में राज्य के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों में ‘विकसित राज्य’ की संकल्पना के प्रति समझ विकसित करने और राज्य के विकास हेतु युवाओं के विचारों को जानने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम” का आयोजन 15 जुलाई 2026 से 16 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य रूप से कक्षा 11 और 12 के समस्त विद्यार्थियों के लिए “मेरे सपनों का उत्तराखंड, विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण” विषय पर राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 16 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम’ में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के समयबद्ध, सुव्यवस्थित और प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को जनपद स्तर पर शिक्षा विभाग के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर अग्रतर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
kamal Bhandari editor in chief ।

