*जनपद चम्पावत* 📲
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन में जनपदभर में संचालित जन जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.07.2026 को कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोखरी बोरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।📌कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी निवेश योजनाएं, सोशल मीडिया फ्रॉड, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी तथा ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in� पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।📌इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी देकर लोगों से सुरक्षित, जिम्मेदार एवं कानून का पालन करने वाला नागरिक बनने का आह्वान किया गया।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनाँक – 24.07.2026
Kamal Bhandari editor in chief ।

