स्कूल टाइम में लोहाघाट पुलिस मुस्तैद, यातायात व्यवस्था के साथ छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

*जनपद चम्पावत* 🚸

*स्कूल टाइम में लोहाघाट पुलिस मुस्तैद, यातायात व्यवस्था के साथ छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान*

आज दिनांक 30.09.2026 को *थाना लोहाघाट पुलिस* द्वारा *स्कूल समय में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने* के उद्देश्य से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।स्कूल आने-जाने के समय विद्यालयों के आसपास पुलिस बल द्वारा यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान *स्कूली बच्चों को सुरक्षित सड़क पार कराने, यातायात को व्यवस्थित रखने तथा जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने* के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों से अपील की गई कि *स्कूल क्षेत्र में वाहन धीमी गति से चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें*। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।चम्पावत पुलिस द्वारा स्कूल समय में *छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था* को लेकर लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।🚦 *सुरक्षित यातायात • सुरक्षित विद्यार्थी • सुरक्षित समाज**चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता* ।सतर्क रहें • सुरक्षित रहें।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक- 30.09.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *