जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश*

बागेश्वर,

*जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश*

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, मुआवजा सहित विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांडा में पेयजल की समस्या के संबंध में जिलाधिकारी ने जल निगम को पाइपलाइन दुरुस्त कर विद्यालय में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, ढालन-खुनौली सड़क की कटिंग से प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा दिए जाने के प्रकरण में अधिशासी अभियंता, लोनिवि कपकोट को स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सिरकोट-व्हील-कुलवान सड़क के बंद होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने लोनिवि बागेश्वर को स्थलीय निरीक्षण कर सड़क को शीघ्र यातायात के लिए सुचारू करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं हेलो बागेश्वर पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता एवं समयबद्धता से निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क कर निस्तारण की स्थिति की जानकारी लेने और उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।जिला सूचना अधिकारी,बागेश्वर।

Kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *