मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चम्पावत के छतार में 1.11 करोड़ रूपये की लागत से हो रहा है क्लॉक टावर का निर्माण कार्य*

चम्पावत,

*मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चम्पावत के छतार में 1.11 करोड़ रूपये की लागत से हो रहा है क्लॉक टावर का निर्माण कार्य*

*छतार में क्लॉक टावर के निर्माण से बढ़ेगी नगर की सुंदरता, आधुनिक स्वरूप के साथ स्थानीय पहचान को मिलेगा नया आयाम*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं नगर के सौंदर्यीकरण की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद चम्पावत के छतार क्षेत्र में 111.25 लाख रूपये (1 करोड़ 11 लाख 25 हजार रूपये) की स्वीकृत लागत से क्लॉक टावर का निर्माण कार्य किया जा रहा है।छतार में प्रस्तावित क्लॉक टावर नगर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके निर्माण से नगर की सुंदरता में वृद्धि होने के साथ ही क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी। आकर्षक वास्तुकला से युक्त क्लॉक टावर स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकेगा।इस परियोजना की कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखंड चम्पावत है। परियोजना के अंतर्गत क्लॉक टावर का निर्माण स्वीकृत धनराशि से किया जा रहा है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री नेतृत्व में जनपद चम्पावत के समग्र विकास के साथ ही नगर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण एवं सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छतार में क्लॉक टावर का निर्माण नगर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र की पहचान को और सुदृढ़ करेगा।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *