भारत-नेपाल सीमा पर तेज तूफान से SSB बैरक क्षतिग्रस्त, सभी जवान सुरक्षित

मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर तैनात पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की समवाय सीमा चौकी चुका क्षेत्र में अचानक आए तेज तूफान के कारण बैरक को भारी नुकसान पहुँचा।

तेज हवाओं के कारण बैरक की छत पर लगी लगभग 40 CGI टीन शीट उड़कर पीछे की ओर गिर गईं। वहीं सीमाचौकी में स्थापित एक सोलर प्लेट भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य जान-माल की क्षति नहीं हुई है। घटना के तुरंत बाद सभी जवानों एवं आवश्यक सामान को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया।

वर्तमान में सीमाचौकी चुका में तैनात सभी जवान सुरक्षित हैं और स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर मरम्मत कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *