257 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*

चम्पावत,

*257 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*

*बास्केटबॉल कोर्ट, फुटबॉल एवं हॉकी मैदान नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश**दिसंबर तक तैयार हों छात्रावास भवन, आगामी प्रवेश सत्र की छात्राओं के लिए सुनिश्चित हो आवासीय सुविधा:जिलाधिकारी*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बालिकाओं को बेहतर खेल प्रशिक्षण एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से छमनियां, लोहाघाट में निर्माणाधीन बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खेल मैदानों एवं छात्रावास भवनों के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण नवंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फुटबॉल एवं हॉकी मैदानों के निर्माण कार्य भी नवंबर तक पूरा करने को कहा, ताकि छात्राओं के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक खेल सुविधाएं तैयार हो सकें। इन मैदानों के विकसित होने से छात्राओं को नियमित अभ्यास, खेल कौशल निखारने तथा प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।जिलाधिकारी ने छात्रावास भवनों के निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने आगामी प्रवेश सत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छात्रावास भवनों का निर्माण दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रशिक्षण के साथ आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होने से विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभावान छात्राओं को लाभ मिलेगा। एक ही परिसर में रहने और प्रशिक्षण की व्यवस्था से छात्राएं नियमित अभ्यास में भाग ले सकेंगी तथा अपनी खेल क्षमता को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।यह कॉलेज जनपद सहित प्रदेश की बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है। खेल मैदानों एवं छात्रावास भवनों के तैयार होने से बालिकाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने और उन्हें उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने हेतु आवश्यक सुविधाएं विकसित होंगी।

Kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *