चम्पावत,
*जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा, समन्वित प्रयासों पर दिया जोर*
*टीबी मुक्त चम्पावत के लिए जांच और जागरूकता अभियान को गति देने के निर्देश**मरीजों को नियमित उपचार, पोषण सहयोग और फॉलोअप सुनिश्चित करने पर जोर*भारत सरकार,राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर किये जा रहें पर्यवेक्षण एवं टीबी मुक्त भारत के दिशा निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनपद में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और जनसहभागिता से टीबी मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज तक नियमित उपचार एवं पोषण सहयोग पहुंचाने के साथ ही लोगों को जांच के लिए जागरूक किया जाए।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के कुल 313 गांवों में से 200 से अधिक गांवों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। अभियान के अंतर्गत एक लाख लोगों की स्क्रीनिंग के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 70 हजार लोगों की स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है। हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन की उपलब्धता से जांच कार्य को गति मिल रही है। उन्होंने शेष गांवों में भी स्क्रीनिंग, जागरूकता और उपचार की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आशा, एएनएम, सीएचओ एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम टीबी मरीजों को दवा उपलब्ध कराने, पोषण किट वितरण और नियमित फॉलोअप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने मरीजों के संपर्क में रहकर उपचार की निरंतरता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।बैठक में JOSH टीम की भूमिका एवं कार्यों से अवगत कराया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीबी मुक्त भारत ऐप इंस्टॉल कर पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए। ऐप में उपलब्ध ‘खुशी चैटबॉक्स’ के उपयोग की भी जानकारी दी गई।बैठक में प्रा. मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एडीएम केएन गोस्वामी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, एमओ-डीटीसी डॉ. गुरूशरण, जिला क्षय रोग अधिकारी, एमओ-डीटीसी डॉ. तनुजा पंत एवं डॉ. भावना केटवाल, डीपीसी प्रियंका पंत, जनपद के चारों विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief.

