चंपावत में खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित हुए विशेष शिविर, किसानों को कृषि व पशुपालन योजनाओं की जानकारी के साथ हुआ चारा बीज वितरण*

चम्पावत ,

*चंपावत में खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित हुए विशेष शिविर, किसानों को कृषि व पशुपालन योजनाओं की जानकारी के साथ हुआ चारा बीज वितरण*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं माननीय पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा के कुशल नेतृत्व तथा जिलाधिकारी चंपावत श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीमती वसुंधरा गर्बयाल के निर्देशानुसार सोमवार को खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम किमतोली एवं मल्ला खतेड़ा में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में किसानों को कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा कुल 120 किलो चारा बीज का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी डॉ. जे.पी. यादव ने पशुपालन विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों के साथ साझा कीं, वहीं पशु सेवा केंद्र कर्णकरायत में कुल 2.00 कुंतल जई चारा बीज का वितरण किया गया। इस चारा बीज वितरण एवं शिविर के सफल संचालन में पशु सखी लक्ष्मी बिष्ट तथा पशुधन प्रसार अधिकारी श्री किशोर चंद्र भट्ट का सक्रिय सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त, शिविर में पशुधन प्रसार अधिकारी फरहा खान एवं मैत्री कार्यकर्ता श्री पवन पांडेय भी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *