*सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष श्री संतोष गौरव की अध्यक्षता में चम्पावत में समीक्षा बैठक संपन्न,
कर्मचारियों के हितों और अधिकारों पर जोर*सोमवार को नगर पालिका परिषद चम्पावत के सभागार में उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के मा0 उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) श्री संतोष गौरव की अध्यक्षता में सफाई क
र्मचारियों के हितों, उनकी समस्याओं, सेवा संबंधी सुविधाओं और नगर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर पालिका परिषद चम्पावत की माननीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। माननीय उपाध्यक्ष के चम्पावत नगर में प्रथम आगमन पर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।*समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, वेतन-भत्तों, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा उपकरणों तथा कर्मचारी कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई,* जहाँ मा0 उपाध्यक्ष श्री संतोष गौरव द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत आवश्यकतानुसार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में प्रचलित शासनादेशों एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा निर्धारित नियमों का अनुपालन किया जाए।इसी क्रम में जिला चिकित्सालय प्रशासन को निर्देशित किया गया कि चम्पावत में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को नियमानुसार देय वेतन एवं अन्य अनुमन्य भत्तों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए, कर्मचारियों के वेतन-भत्तों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो तथा उनके वैधानिक अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। मा0 उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज एवं स्वच्छता व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा, आर्थिक हितों एवं सामाजिक कल्याण के प्रति सभी विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय ने कहा कि नगर पालिका परिषद चम्पावत सफाई कर्मचारियों के हितों एवं उनके कल्याण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के विजन के अनुरूप नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है। बैठक में अधिशासी अधिकारी श्री भरत त्रिपाठी द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में संचालित स्वच्छता गतिविधियों, घर-घर कूड़ा संग्रहण, स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई, जिसके उपरांत माननीय उपाध्यक्ष महोदय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, ईओ नगर पालिका चम्पावत भरत त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान सहित नगर पालिका के वार्ड सदस्य, पर्यावरण मित्र सहित अन्य उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief.

