आपसी कलह से कमजोर पड़ रहा संघ परिवार, विद्या भारती स्कूलों में घट रही छात्र संख्या


चम्पावत। क्षेत्र में संघ परिवार से जुड़े संगठनों में आपसी मतभेद और भेदभाव की स्थिति सामने आने लगी है, जिसका असर अब शिक्षा क्षेत्र पर भी दिखाई दे रहा है। विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों में बीते कुछ वर्षों से छात्र संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, संगठन के भीतर आपसी समन्वय की कमी और आंतरिक कलह के चलते अभिभावकों का रुझान इन विद्यालयों से कम होता जा रहा है। इसका सीधा असर नए प्रवेश पर पड़ रहा है, जिससे स्कूलों की स्थिति प्रभावित हो रही है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यदि समय रहते स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो इसका असर भविष्य में और अधिक गहराता जा सकता है। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आपसी मतभेदों को दूर कर सकारात्मक माहौल बनाया जाए। उच्च पदों पर बैठे लोग अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अन्य कार्यरत व्यक्तियों पर पठन-पाठन के अलावा अतिरिक्त कार्यों के लिए दबाव बनाने का काम करते हैं, जिससे न केवल उनकी मूल जिम्मेदारियां प्रभावित होती हैं बल्कि कार्य की गुणवत्ता और निष्पक्षता पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *