ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत पुलिस का सघन चेकिंग अभियान*

*जनपद चम्पावत*

*ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत पुलिस का सघन चेकिंग अभियान*

जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं अभेद्य बनाए रखने, देवभूमि की शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन तथा *क्षेत्राधिकारी चम्पावत एवं टनकपुर* के पर्यवेक्षण में जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।🔹 *जनपदभर में एक साथ पुलिस की सघन चेकिंग*जनपद के प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा व्यापक चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की जा रही है।🔹 *नशा व अवैध शराब के खिलाफ कड़ा प्रहार*मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध शराब की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई तथा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।🔹 *यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती*बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, स्टंटबाजी एवं शराब पीकर वाहन चलाने (Drunk & Drive) जैसे मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया जा रहा है तथा गंभीर उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध वाहन सीज करने की कार्रवाई भी की गई।🔹 *पुलिस विजिबिलिटी*जनपद के विभिन्न कस्बों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा।⚠️ *चम्पावत पुलिस की अपील एवं चेतावनी*जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, नशा तस्करी करने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।चम्पावत पुलिस आमजन से कानून का पालन करने एवं सुरक्षित, नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील करती है।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनांक- 22.07.2026

kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *