धूरा-10 की समस्याओं और मंदिरों के विकास को लेकर उठी आवाज, मुख्यमंत्री से की गई बड़ी मांग

सड़क, पुल, फसल सुरक्षा से लेकर धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तक कई मुद्दे उठाए

चम्पावत | 31 मार्च 2026

जनपद चम्पावत के धूरा-10 क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य हिमानी बोहरा ने क्षेत्र के विकास और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं।


इन प्रमुख समस्याओं को उठाया गया

पत्र में बताया गया है कि धूरा-10 क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। यहां सड़क, पुल और परिवहन जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी है। प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  • दियूरी से चल्थी सड़क निर्माण कार्य को पूरा करना
  • ग्राम पंचायत पोथ के ल​धिया नदी में झूलापुल निर्माण
  • जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए तारबाड़
  • स्कूली बच्चों के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराना

मंदिरों के सौंदर्यीकरण की भी उठी मांग

पत्र में क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के विकास पर भी विशेष जोर दिया गया है। बताया गया कि कई गांवों में स्थित मंदिरों में हर साल मेले और धार्मिक आयोजन होते हैं, लेकिन वहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

इन मंदिरों के मेला स्थलों के सौंदर्यीकरण की मांग की गई है


विकास और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से न केवल क्षेत्र का समग्र विकास होगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।


सरकार से जल्द कार्रवाई की अपील

हिमानी बोहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जनहित में जल्द निर्णय लेने की अपील की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द समाधान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *